DEHRADUN BJP LEADER ATTACK: देहरादून में लगातार बढ़ते अपराधों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा युवा मोर्चा के एक मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पहले कार से टक्कर मारकर गिराया गया, फिर पिस्टल तानकर अपहरण की कोशिश की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है DEHRADUN BJP LEADER ATTACK का पूरा मामला?
पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, 20 अप्रैल की शाम करीब 4 से 4:30 बजे वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहे थे, तभी पीछे से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
पिस्टल तानकर अपहरण की कोशिश
पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही वह गिरे, कार से उतरे युवकों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की एक युवक ने डंडे से मारपीट भी की, वहीं दूसरी कार से आए युवक भी मौके पर पहुंच गए। जब हर्ष वालिया ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इसी बीच वह दीवार फांदकर भाग निकले और अपनी जान बचाई।

VIDEO में दिखी पूरी घटना
DEHRADUN BJP LEADER ATTACK का करीब 39 सेकेंड का CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि- कार बाइक को साइड से टक्कर मारती है, बाइक सवार सड़क पर गिर जाते हैं, कार उन्हें कुचलने की कोशिश में आगे बढ़ती है और दुकान से टकरा जाती है, वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित ने बताया कि इस हमले की जड़ 18 अप्रैल को क्लेमेंटटाउन थाने में हुई एक बहस से जुड़ी है। उस दौरान कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी, इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी (DEHRADUN BJP LEADER ATTACK) दी गई थी।
किन लोगों पर लगे आरोप?
हर्ष वालिया ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उनमें शामिल हैं:
- हार्दिक शर्मा
- अभिषेक वर्मा
- अभिनव काकरान
- चेतन्य शर्मा
- तीन अन्य अज्ञात
READ MORE:
- Power Struggle Turns Violent: 11 Hurt in Gurdwara Clash in Germany’s Moers
- उत्तराखंड पुलिस को OPERATION PRAHAR के तहत बड़ी कामयाबी, यहां साधु के भेष में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
- देहरादून के प्रेमनगर थाने में ‘थप्पड़ कांड’: 55 लाख का गबन या गरीब का शोषण, पुलिस की भूमिका भी सवालों में-

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
पटेल नगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं के अनुसार 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिन पर हत्या के प्रयास (DEHRADUN BJP LEADER ATTACK) और अपहरण की कोशिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, इसके असलावा घटनास्थल से एक आई-20 कार कब्जे में ली गई है, अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
इलाके में दहशत का माहौल
DEHRADUN BJP LEADER ATTACK के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। टक्कर में पीड़ित की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक मकान की दीवार भी टूट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
CONCLUSION
देहरादून में DEHRADUN BJP LEADER ATTACK कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन अब सबकी नजर आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

