प्रियंका गांधी की वर्चुअल जनसभा के दौरान जीतराम का भाजपा पर हमला

0
210

थराली (संवाददाता- मोहन गिरी): थराली रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की वर्चुअल जनसभा को सुनने के बाद

YOU MAY ALSO LIKE

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

यहां कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए एकत्र हुए थे। वर्चुअल जनसभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीतराम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम पर पहुंची है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस पृष्ठभूमि का बताते हुए कहा कि बीजेपी में टिकट कांग्रेस से भाजपा में जाने का बाद पक्का हो जाता है।

वहीं उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उनके विधायक ने अगर 5 साल थराली विधानसभा में विकास कार्य किये होते तो उन्हें थराली सीट पर चेहरा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here