कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी रोजगार, महिलाओं से लेकर किस वर्ग के लिए क्या खास है देखिए

0
148

देहरादून ब्यूरो। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने

YOU MAY ALSO LIKE

देहरादून पहुंचकर घोषणा पत्रा को जारी किया। इस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की सभी 70 सीटों पर आयोजित किया गया। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने युवाओं को लेकर रोजगार और महिलाओं को साधाने की पूरी कोशिश की है।

ये है कांग्रेस के घोषणा पत्र में

–     कांग्रेस सरकार आने पर गैस सिलिंडर 500 के पार नहीं जाएगा।

–     चार लाख लोगों को पांच साल में रोजगार दिया जायेगा।

–     प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

–     पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का उत्तराखंड में गठन किया जायेगा।

–     सरकारी नौकरियों में 40 फिसदी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

–     सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

–     आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धी की जाएगी।

–     कोरोना काल में प्रभावित परिवारों को 40 हजार रूपये की मद्द दी जाएगी।

–     स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और घर- घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

–     सरकार बनने के पहले साल में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।

–     पीजी कर रहे छात्रों को 5 लाख तक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।

–     सरकारी नौकरियों पर रोक हटाई जाएगा जिसके बाद 57000 रिक्त पदों को एक साल में भरा जाएगा।

–     राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

–     अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

–     उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।

–     उत्तराखंड में पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

–     मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

–     सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।

–     कड़ा भू-कानून बनाया जाएगा।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here