COMMERCIAL LPG CYLINDER: देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर राहत की खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की है। इसके बाद अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 अगस्त 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में इसका दाम 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये बना हुआ है।

COMMERCIAL LPG CYLINDER: 2025 में दूसरी बार सस्ता हुआ सिलेंडर
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
WhatsApp Group
Join Now


