मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, आपदा को देखते हुए सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में करें प्रवास

0
417
CM Pushkar Singh Dhami
CM Pushkar Singh Dhami

CM Pushkar Singh Dhami  ने लगातार हो रही बारिश और उससे हो नुकसान को देखते हुए। सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी जिलों में प्रवास करने को कहा है। मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों से कहा कि वे जगह- जगह चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लें और जनता के बीच जाएं।

CM Pushkar Singh Dhami  के मंत्रियों को निर्देश

CM Pushkar Singh Dhami
CM Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों से अपने-अपने प्रभार के जिलों में प्रवास कर राहत और बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही. राज्य में लगातार भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है। जिसके बाद यह निर्देश मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर शासन और प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी राहत बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और जनता को जल्द- जल्द मदद देने के उद्देश्य से सभी मंत्रियों को यह निर्देश दिए हैं।

CM Pushkar Singh Dhami  खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रदेश में आपदा की स्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राहत और बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे आपदा कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बीच- बीच में आवश्यक दिशा- निर्देश भी दे रहे हैं।

CM Pushkar Singh Dhami
CM Pushkar Singh Dhami

गुरुवार को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और आपदा प्रभावितों से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने तत्काल मदद के भी निर्देश जारी किए थे।

ये खबर भी पढ़ें…

कोटद्वार पुल टूटने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी विभाग, अब होगा उत्तराखंड के पुलों का सेफ्टी ऑडिट

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com