मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बरसात से प्रभावित क्षेत्रों में औचक निरीक्षण

0
372
cm on field
cm on field

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेके मैदानों तक सभी बारिश से (CM on Field)परेशान हो चुके हैं। देहरादून में भी पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश चल रही है, जिससे जगह जगह जलभराओ हो गया है। इसलिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को स्वयं बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जाँच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश दिए।CM on Field

मुख्यमंत्री धामी ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की (CM on Field) वजह से जल भराव की स्थिति हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाने पीने या किसी और आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पडेंगी, तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाएगी।CM on Field

(CM on Field) देहरादून में इस निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ थे।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com