आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

0
340
Chardham Yatra 2023 start

Uttarakhand Devbhoomi Desk: आज अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल (Chardham Yatra 2023 start) दिए गये हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया। बताया जा रहा है कि गंगोत्री के कपाट पूरे विधि विधान के साथ 12:35 मिनट पर खुले। जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खोले गये। इन धामों के कपाट को खोलने की प्रक्रिया बीते दिन से ही शुरू हो गई थी। इसके तहत शुक्रवार को मां गंगा की डोली को जयकारों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया था।

ये भी पढ़ें:
Heli ambulance service
एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने में लग सकता है थोड़ा और समय

Chardham Yatra 2023 start: राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

शुक्रवार को मुखबा गांव की महिलाओं ने भावुक होकर (Chardham Yatra 2023 start) मां गंगा की डोली को विदा किया। इसके बाद तीर्थपुरोहित व श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ मुखबा से 7 किमी तक पैदल चलकर गंगोत्री हाईवे पहुंचे। उसके बाद भैरो घाटी पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम कर के आज सुबह मां गंगा की डोली 8 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई और दोपहर 12:13 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की है।

ये भी पढ़ें:
Eid ul fitr 2023
देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही ईद, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com