आईसीसी ने पीओके में CHAMPIONS TROPHY 2025 यात्रा पर लगाई रोक
इस टूर की शुरुआत 16 नवंबर से होनी थी, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की योजना को रद्द कर दिया है। आईसीसी का कहना है कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है, और जब बीसीसीआई को पीओके में ट्रॉफी यात्रा के बारे में जानकारी मिली, तो उसने इस मुद्दे पर आईसीसी से आपत्ति जताई, जिसके बाद आईसीसी ने इस पर कार्रवाई की। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की थी कि ट्रॉफी का दौरा स्कार्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद से होगा। इनमें से मर्री को छोड़कर बाकी सभी स्थान पीओके में हैं।

भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना मुश्किल
भारत द्वारा CHAMPIONS TROPHY 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा न करने का निर्णय दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और बढ़ा दिया है। पहले भारत ने एक ‘हाइब्रिड’ मॉडल का सुझाव दिया था, जिसमें भारत अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलता और बाकी मैच पाकिस्तान में होते, लेकिन पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव को नकार दिया। पाकिस्तान अब अपने विकल्प तलाशने में जुटा है। इसमें एक विकल्प तो यह है कि पाकिस्तान भारत के बिना टूर्नामेंट की मेज़बानी करे, या फिर यदि पाकिस्तान से मेज़बानी छिनती है, तो वे टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकते हैं। आईसीसी इस टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है।
ये भी पढिए- हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी? भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने के आसार नहीं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

