HomeLatest Newsपहाड़ से लेकर मैदान तक कोहरे का कहर, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

पहाड़ से लेकर मैदान तक कोहरे का कहर, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी देहरादून में आज सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। बादल छाए रहने के कारण ठंड और बढ़ गई है। मसूरी में मौसम साफ होने के बावजूद तापमान में गिरावट ने ठंड को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह से ही कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित रहीं। कई उड़ानों में देरी हुई।

LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: घने कोहरे के कारण ट्रेन और उड़ान सेवाएं बाधित

कोहरे का असर सिर्फ उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी इसका प्रभाव देखने को मिला। दिल्ली में शुक्रवार को घने कोहरे के कारण ट्रेन और उड़ान सेवाएं बाधित हुईं। भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। इसके अलावा, 150 से अधिक उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द की गईं या उनके समय में बदलाव करना पड़ा।

LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। देहरादून में कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, मसूरी और नैनीताल जैसे इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ठंड और कोहरे का यह सिलसिला अभी कुछ और दिनों तक जारी रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढिए-

HINDI DIWAS 2025
HINDI DIWAS 2025

हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्ताँ हमारा, आज मनाया जा रहा है विश्व हिन्दी दिवस, जानिए क्या है इसका इतिहास?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular