बिहार के औरंगाबाद में छठ पर्व पर गैस सिलिंडर फटने से 30 लोग घायल, 7 पुलिसकर्मी भी झुलसे

0
259
bihar

Bihar में छठ का प्रसाद बनाते समय लीक हुई गैस और सिलिंडर फटा, 30 लोग घायल और 7 पुलिसकर्मी भी झुलसे

Bihar के औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया और दो मंज़िला इमारत में आग लग गयी। आग लगने से 30 लोग झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि आग पर काबू पाने पहुंचे 7 पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दुखद घटना औरंगाबाद शहर की सबसे संकरी गलियों में शामिल तेली मोहल्ले की है, जहां शुक्रवार रात अचानक गैस सिलिंडर फट गया और 2 मंज़िला इमारत में आग लग गयी।

Bihar में छठ पूजन के दौरान हुई यह दुखद घटना, 28 को छठ महापर्व की थी शुरुवात

bihar

जानकारी के अनुसार Bihar औरंगाबाद में पुरानी जीटी रोड स्थित मरफ़ी रेडियो वाली गली में अनिल गोस्वामी के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था और महिलाएं छठ पर्व का प्रसाद बना रहीं थी। प्रसाद बनाते समय अचानक गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा और गैस सिलिंडर फट गया। इस दौरान 30 से ज्यादा महिला, पुरुष भयंकर आग की चपेट में आ गए और झुलस गए थे घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल 28 अक्टूबर को ही शुरू हुई थी छठ महापर्व।

ये भी पढ़ें राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर हो रही लड़कियों की नीलामी, मना करने पर माँ का रेप

Bihar में छठ पूजन पर खरना के दिन व्रत रखती हैं महिलाएं, बनाती हैं प्रसाद

Bihar में छठ पूजन पर खरना के दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और इस दिन छठी माता का प्रसाद तैयार किया जाता है। इस दिन गुड की खीर बनती है और खास बात कि यह खीर मिट्टी के चूल्हे पर बनाई जाती है। प्रसाद तैयार होने पर सबसे पहले इसे व्रती महिलाएं ग्रहण करती हैं और उसके बाद इसे बांटा जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है।

For Latest National News Subscribe devbhoominews.com