UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।(BAN ON STRIKE IN UK) इसके पीछे की मुख्य वजह इस समय प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा व बरसात के सीजन में आपदा की स्थिति है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए राज्य में 6 महीनों तक किसी भी तरह की हड़ताल पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी है।
सचिव कार्मिक शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में अगले 6 महीनों तक चारधाम यात्रा अपने चरम पर रहेगी और साथ ही साथ मॉनसून सीजन भी दस्तक दे रहा है। जिसमें अक्सर उत्तराखंड को आपदा जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस साल अभी तक चारधाम यात्रा में सारे रिकार्ड टूट चुके हैं और अभी तक लाखों श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किये हैं। जिस से प्रदेश सरकार की चुनौतियां दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है इसलिए राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को हड़ताल से बचने की हिदायत दे रही है, इसी कड़ी में सरकार ने एस्मा लागू करते हुए हड़ताल पर रोक लगा दी है।(BAN ON STRIKE IN UK)
