लोक सभा चुनाव 2024 की सरगर्मियाँ तेज, भाजपा शांत तो कांग्रेस में दावेदारी का घमासान

0
316

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड में भाजपा अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की।(UK LOK SABHA ELECTION 2024) इसके बाद से प्रत्येक चुनाव में भाजपा सफलता के नए आयाम गढ़ती आ रही है। वर्ष 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पांचों सीटों को अपने पास बनाए रखने में वह सफल रही।

देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार, नैनीताल संसदीय सीटों पर कांग्रेस में अधिक दावेदार हैं। ऐसा भाजपा में नजर नहीं आता। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि पार्टी यहां प्रत्याशियों में बदलाव का जोखिम उठाने से बचेगी।(UK LOK SABHA ELECTION 2024)

UK LOK SABHA ELECTION 2024

UK LOK SABHA ELECTION 2024:भाजपा खेलेगी सिटींग केंडीडेट पर दांव

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सभी सीटों को लगातार तीसरी बार जीतने का है। माना जा रहा है कि इस सब को देखते हुए भाजपा में पार्टी यहां की सीटों पर प्रत्याशी बदलने का जोखिम शायद ही ले। जबकि, किसे प्रत्याशी बनाना है किसे नहीं, ये निर्णय लेना पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का काम है। आने वाले दिनों में वह क्या रणनीति अपनाती है, इस पर सभी की नजर है।(UK LOK SABHA ELECTION 2024)

ये भी पढ़ें-

PNG PIPELINE IN DEHRADUN

देहरादून को मिलेगी गैस पाइपलाइन की सौगात, 3 लाख घर जुड़ेंगे योजना से

2022 विधानसभा चुनाव में भी काँग्रेस यह गलती कर चुकी है, पार्टी ने जनता से जुड़े नेताओं को अनदेखा करते हुए चर्चित चेहरों को टिकट देना सही समझा। जिसका परिणाम जग जाहीर है, अंतर कलह ने हमेशा से काँग्रेस को पटखनी दी है, ओर यही 2024 में भी चला तो यह साल काँग्रेस का राजनीतिक सफर के पतन का एक ओर साल होगा।