Uttarkashi Avalanche : डोकरानी बामक ग्लेशियर में आया Avalanche, NIM के 21 लोग फंसे, 2 की मौत

0
306
Avalanche

Uttarkashi Avalanche: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स के दौरान डोकरानी बामक ग्लेशियर में हिमस्खलन (Avalanche) आने से दो प्रशिक्षकों की मौत हो गई है। दोनों प्रशिक्षक उत्तरकाशी निवासी बताए जा रहे हैं। साथ ही रेस्क्यू टीम अन्य प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुट गई है। अभी तक 8 लोगो को रेस्क्यू किया जा चुका है.

बताया जा रहा है उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज Avalanche हो गया। जानकारी के अनुसार, एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के 29 लोग वहां फंसे है। जिन्हें निकालने के लिए निम की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Avalanche

2 प्रशिक्षकों की मौत

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान हिमस्खलन (Avalanche) हो गया। जिसमें 2 प्रशिक्षकों की मौत हो गई है। अन्य घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

sdrf

Avalanche : एयरफोर्स से किया संपर्क

एयरफोर्स से भी शासन ने संपर्क किया है। 3 हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी करेंगे। इसके साथ ही बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। SDRF की टीम जल्द ही कैंप के लिए निकलेगी।

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में द्रोपदी डांडा-2 पहाड़ी पर बीते 22 सितंबर से  बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण 8 अक्टूबर तक चलना था, जिसमें बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें : जम्मू तवी एक्सप्रेस अलीगढ़ के पास बेपटरी, मार्ग प्रभावित