3 दिसम्बर को 5 राज्यों में खिलेगा कमल या लहराएगा हाथ? हुआ तारीखों का ऐलान

0
167
ASSEMBALY ELECTION 2023
ASSEMBALY ELECTION 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: देश के 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में ASSEMBALY ELECTION 2023 होने हैं। निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है।

ASSEMBALY ELECTION 2023 की तारीखें-

छत्तीसगढ़- दो चरण- 7 नवंबर  और 17 नवंबर

मध्य प्रदेश- एक चरण – 17 नवंबर

मिजोरम – एक चरण- 7 नवंबर

राजस्थान- एक चरण- 23 नवंबर

तेलंगाना- एक चरण- 30 नवंबर

इन राज्यों में 3 दिसम्बर को मतगणना होगी।

इन पांच राज्यों में ASSEMBALY ELECTION 2023 के कार्यक्रम की घोषणा होने से पहले बीते शुक्रवार को चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य चुनावों को सुचारु रूप से पूर्ण कराना है। इसके अलावा चुनाव पूरी तरह हिंसा मुक्त करवाने की कोशिश रहेगी।

ASSEMBALY ELECTION 2023
ASSEMBALY ELECTION 2023

राज्यवार मतदाताओं की संख्या

मध्यप्रदेश 5.6 करोड़

राजस्थान 5.25 करोड़

तेलंगाना 3.17 करोड़

छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़

मिजोरम 8.52 लाख

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव आयोग ने 40 दिन में 5 राज्यों का दौरा किया। सभी राज्यों में अधिकारियों, पुलिस, बैंक अधिकारियों, सिविल एविएशन अधिकारियों से मुलाकात की जो सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से ASSEMBALY ELECTION 2023 में जुड़े रहेंगे और सबसे चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने में सहयोग देने की बात की।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज