अमित शाह का काँग्रेस पर वार-गृह मंत्री का जन उत्थान रैली में हुड्डा की 3D सरकार पर कटाक्ष

0
261
amit shah

Amit Shah की फ़रीदाबाद में जन उत्थान रैली में काँग्रेस निशाने पर, 3D सरकार में थे दरबारी,दामाद और डीलर

गृह मंत्री आज पहली बार फरीदाबाद पहुंचे जहां उनकी उत्थान रैली आयोजित थी जिसमें पहले से ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे। फ़रीदाबाद के सैक्टर-12 में आयोजित रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा की हरियाणा को पहली बार मनोहर लाल के रूप में हरियाणा का अपना मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले सिरसा और रोहतक के मुख्यमंत्री होते थे, जिनकी सरकार 3D होती थी जिनको दरबारी, दामाद और डीलर चलाते थे।

Amit Shah की फ़रीदाबाद में यह पहली रैली, हुड्डा की 3D सरकार पर जमकर बरसे गृह मंत्री

amit shah

अगर चुनावी रैली को छोड़ दें तो यह औद्योगिक नगरी फ़रीदाबाद में Amit Shah की पहली रैली है जहां सैक्टर 12 के मैदान के भव्य मंच से केन्द्रीय गृह मंत्री ने 4 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया जिसमें सबसे बड़ी है 5,618 करोड़ रुपए की लागत वाली हरियाणा आर्बिटेल रेल कॉरीडोर परियोजना है।

आत्मनिर्भर भारत की पहचान वंदे भारत अब सोनीपत जिले में बनने जा रहा है। शाह ने कहा की प्रदेश में बनने वाला यह पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रेक जो एक नजीर है। अमित शाह ने काँग्रेस पर निशाना साधते हुए बोला कि पहले 3D सरकार थी जहां दरबारी, दामाद और डीलर सरकार चलाते थे, लेकिन अब उसकी जगह प्रदेश का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनी है।

ये भी पढ़ें  AAP और BJP कार्यकर्ता आमने सामने, गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे केजरीवाल

Amit Shah का बखान-इनोवेशन इंडेक्स में हरियाणा का तीसरा स्थान, प्रदेश को दी 6600 करोड़ रुपए की सौगात 

Amit Shah ने कहा कि पूरा हरियाणा खुले में शौच से मुक्त है। 8 साल पहले जहां साफ्टवेयर निर्यात में हरियाणा का नाम नहीं था आज वो ही हरियाणा दूसरे स्थान पर है। यहाँ तक कि देश में सबसे ज्यादा स्टार्ट-अप हरियाणा के युवाओं ने ही बनाए। देश में सड़क पर चलने वाली हर दूसरी गाड़ी हरियाणा बना कर दे रहा है और यह सब परिवर्तन पिछले 8 साल में आया है। गुरुग्राम को सबसे बड़ा उद्योग हब बनाने का काम हरियाणा सरकार का है।

इसके पहले अमित शाह ने हरियाणा के लोगों को गुरुवार को 4 बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी जिसकी कुल लागत 6600 करोड़ रुपए है। फ़रीदाबाद में जन उत्थान रैली में मनोहर लाल सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर यह रैली आयोजित की गयी थी।

For Latest National News Subscribe devbhoominews.com