AAP और BJP कार्यकर्ता आमने सामने, गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे केजरीवाल

0
231
aam aadmi party

AAM AADMI PARTY सफाई व्यवस्था पर लड़ेगी  दिल्ली MCD 2022 का चुनाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री AAM AADMI PARTY के नेता अरविंद केजरीवाल गुरुवार दोपहर के बाद गाजीपुर लैंडफिल साइट पर दौरे पर आएंगे और सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। उन्होने बड़े विश्वास के साथ लोगों को यहां पर आकर दुर्दशा देखने को कहा है और भरोसा दिलाया है कि दिल्ली MCD 2022 का चुनाव पार्टी सफाई के मुद्दे पर ही लड़ेगी और जीतेगी और बीजेपी चाहे जितने प्रयास कर ले वो इस बार मुह की खाएगी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल के निशाने पर सत्तासीन बीजेपी रहेगी।

AAM AADMI PARTY-भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए एक दूसरे के खिलाफ नारे, बैरिकेडिंग से सर्विस रोड जाम

aam aadmi party

इससे पहले AAM AADMI PARTY संयोजक अरविंद केजरीवाल का काफिला आने वाला है, दूसरी तरफ भाजपा-आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। फिलहाल गाजीपुर साइट पर AAP और भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं, जिसकी वजह से यूपी गेट के आसपास ट्रैफिक जाम लग गया है। इस बीच सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस हालात को काबू करने में लगी हुई है।

चूंकि गाजीपुर में भाजपा और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने हैं, इसको देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है और एनएच-9 की सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग से सर्विस रोड जाम हो गयी है। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता भी आए और कूड़े का पहाड़ देखें और भाजपा का 15 साल का नगर निगम का काम देखें।

ये भी पढ़ें अब नहीं चला पाएंगे आप वॉट्सऐप!

AAM AADMI PARTY और केजरीवाल का दावा, बीजेपी कुछ भी कर ले जीत AAP की ही होगी

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रैस वार्ता में बड़े विश्वास के साथ कहा कि बीजेपी चाहे कुछ भी कर ले जीत AAM AADMI PARTY की ही होगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने देखा कि आप की सरकार ने स्कूल अस्पताल की ज़िम्मेदारी ली और कैसे उसको सवारा और नयी दिशा दी।अब फिर एक बार हमारी जनता कह रही है कि दिल्ली की सफाई की ज़िम्मेदारी भी आप को देंगे। भाजपा जान ले कि इस बार जनता मन बना चुकी है और वो जनता की इच्छा को नहीं दबा सकते हैं।

For National News Subscribe Devbhoominews.com