HomeLatest Newsअल्मोड़ा में बड़ी सड़क दुर्घटना, मार्चुला के पास एक बस खाई में...

अल्मोड़ा में बड़ी सड़क दुर्घटना, मार्चुला के पास एक बस खाई में गिरी

ALMORA BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला से पहले कूपी बैंड के पास एक बस खाई में गिर गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, और एसडीआरएफ की टीम भी वहां भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, यह बस नैनी डांडा से रामनगर जा रही थी और आज सुबह खाई में गिर गई। बस गीत जागीर नदी के किनारे गिरी, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

ALMORA BUS ACCIDENT
ALMORA BUS ACCIDENT

ALMORA BUS ACCIDENT: 42 सीटर बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे

बस नैनीडांडा के किनाथ से यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी और इसे रामनगर पहुंचना था। यह यूजर्स कम्पनी की बस थी, जो सारड बैंड के पास नदी में जा गिरी। मरने वालों की संख्या 25 से अधिक हो सकती है।  बताया जा रहा है ये बस 42 सीटर थी और उसमें 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए, जबकि कुछ छिटक कर नीचे जा गिरे। घायल लोगों ने ही हादसे की जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। एसएसपी अल्मोड़ा और सल्ट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और एसडीआरएफ की टीम को भी रवाना किया गया है।

ये भी पढिए-

Diwali

Diwali : धामी सरकार ने 1 नवंबर का भी सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular