HomeLatest Newsएलन मस्क ने छोड़ा ट्रंप प्रशासन का साथ, खर्चीले विधेयक और निजी...

एलन मस्क ने छोड़ा ट्रंप प्रशासन का साथ, खर्चीले विधेयक और निजी सुरक्षा चिंताओं के बीच लिया बड़ा फैसला

ELON MUSK: अमेरिका के मशहूर अरबपति और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन में अपनी भूमिका से खुद को अलग कर लिया। मस्क ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:31 बजे दी। उन्होंने बताया कि उनकी विशेष सरकारी कर्मचारी (Special Government Employee) के तौर पर नियुक्ति की अवधि पूरी हो चुकी है, और इसी के साथ उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से अपने रिश्ते खत्म कर लिए हैं।

ELON MUSK
ELON MUSK

ELON MUSK ने छोड़ा DOGE

मस्क ने अपने पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उन्होंने सरकारी खर्च को कम करने के मकसद से शुरू किए गए DOGE यानी ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ में एक अहम भूमिका निभाई थी। इस विभाग का उद्देश्य सरकारी कामकाज को ज्यादा कुशल बनाना और फिजूलखर्ची पर रोक लगाना था। उन्होंने लिखा कि “DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह सरकार भर में एक जीवनशैली बन जाएगा।”

ELON MUSK
ELON MUSK

हालांकि मस्क ने इस फैसले के पीछे की वजह साफ तौर पर नहीं बताई, लेकिन कुछ एक्स पोस्ट्स और रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने ट्रंप के एक नए बड़े खर्चीले विधेयक की आलोचना की थी, जिसे उन्होंने फिजूलखर्च बताया था। इस बिल को लेकर उनकी असहमति के चलते माना जा रहा है कि उन्होंने सरकार से दूरी बना ली है। डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को सरकारी कामकाज में सुधार लाने के उद्देश्य से DOGE कार्यक्रम में सलाहकार बनाया था। इस पहल में मस्क के साथ विवेक रामास्वामी भी शामिल थे। एलन मस्क के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

ये भी पढिए-

CIVIL DEFENSE EXERCISE
CIVIL DEFENSE EXERCISE

कल पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में मॉक ड्रिल, नागरिकों को दिए जा रहे जरूरी निर्देश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular