HomeLatest Newsबजट 2025 में मिली इनकम टैक्स में राहत, बजट में रही ये...

बजट 2025 में मिली इनकम टैक्स में राहत, बजट में रही ये प्रमुख घोषणाएं

BUDGET LIVE 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। अब सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और चार साल का इनकम टैक्स रिटर्न एकसाथ फाइल करने की सुविधा दी गई है। सीनियर सिटीजंस के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने और 8 टैरिफ रेट को बरकरार रखने का निर्णय लिया है। सोशल वेलफेयर सरचार्ज को हटाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

BUDGET LIVE 2025
BUDGET LIVE 2025

BUDGET LIVE 2025 में रही ये प्रमुख घोषणाएं

  • वित्त मंत्री ने 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म करने का ऐलान किया और कैंसर डे केयर सेंटर बनाने की योजना भी प्रस्तुत की।
  • सभी सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सके।
  • इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एफडीआई सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% किया जाएगा, लेकिन यह केवल उन कंपनियों के लिए लागू होगा जो पूरा प्रीमियम भारत में निवेश करेंगी।
  • खिलौनों के क्षेत्र में मेक इन इंडिया योजना के तहत देश को खिलौनों का बड़ा केंद्र बनाने का ऐलान भी किया गया।
  • सरकार ने 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य भागीदारी से विकसित करने का भी फैसला किया।
  • इन स्थानों से रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम भी शुरू होंगे। (BUDGET LIVE 2025)
  • इस योजना के अंतर्गत वीजा शुल्क में छूट और ई-वीजा को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • उडान योजना के तहत 88 एयरपोर्ट जोड़े गए हैं, और 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। पटना और बेहटा एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख शहरी गरीबों को लाभ हुआ है, और इसे बढ़ाकर 1 करोड़ कामगारों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में, अगले पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में 75,000 सीटें जोड़ी जाएंगी, और हर जिला अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
BUDGET LIVE 2025
BUDGET LIVE

बजट सत्र का कार्यक्रम

बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा। वित्त मंत्री सीतारमण का बजट भाषण आज सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसे टीवी और डिजिटल माध्यमों पर लाइव देखा जा सकता है। देशभर के लोगों को इस बजट से कई उम्मीदें हैं, खासकर मध्यम वर्ग, किसानों और व्यापारियों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि वित्त मंत्री इस बार कौन-कौन से बड़े ऐलान करती हैं।(BUDGET LIVE 2025)

ये भी पढिए-

BUDGET SESSION 2025
BUDGET SESSION 2025

बजट से पहले वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, जीडीपी वृद्धि दर इतनी रहने का अनुमान

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular