HomeLatest Newsचैंपियंस ट्रॉफी 2025 विवाद, आईसीसी ने लगाई पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी टूर...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विवाद, आईसीसी ने लगाई पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी टूर पर रोक

आईसीसी ने पीओके में CHAMPIONS TROPHY 2025 यात्रा पर लगाई रोक

इस टूर की शुरुआत 16 नवंबर से होनी थी, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की योजना को रद्द कर दिया है। आईसीसी का कहना है कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है, और जब बीसीसीआई को पीओके में ट्रॉफी यात्रा के बारे में जानकारी मिली, तो उसने इस मुद्दे पर आईसीसी से आपत्ति जताई, जिसके बाद आईसीसी ने इस पर कार्रवाई की। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की थी कि ट्रॉफी का दौरा स्कार्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद से होगा। इनमें से मर्री को छोड़कर बाकी सभी स्थान पीओके में हैं।

CHAMPIONS TROPHY 2025
CHAMPIONS TROPHY 2025

भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना मुश्किल

भारत द्वारा CHAMPIONS TROPHY 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा न करने का निर्णय दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और बढ़ा दिया है। पहले भारत ने एक ‘हाइब्रिड’ मॉडल का सुझाव दिया था, जिसमें भारत अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलता और बाकी मैच पाकिस्तान में होते, लेकिन पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव को नकार दिया। पाकिस्तान अब अपने विकल्प तलाशने में जुटा है। इसमें एक विकल्प तो यह है कि पाकिस्तान भारत के बिना टूर्नामेंट की मेज़बानी करे, या फिर यदि पाकिस्तान से मेज़बानी छिनती है, तो वे टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकते हैं। आईसीसी इस टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है।

ये  भी पढिए- हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी? भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने के आसार नहीं

CHAMPIONS TROPHY 2025

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular