HomeLatest Newsस्विगी के शेयर हुए स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट, इश्यू प्राइस से 7.69%...

स्विगी के शेयर हुए स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट, इश्यू प्राइस से 7.69% की बढ़त

SWIGGY लिमिटेड के शेयर आज, 13 नवंबर 2024, को भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के शेयर ने लिस्टिंग के दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को लाभ पहुँचाया। NSE पर स्विगी का शेयर ₹420 पर लिस्ट हुआ, जो कि इश्यू प्राइस ₹390 से 7.69% अधिक था। वहीं, BSE पर भी स्विगी का शेयर ₹412 पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 5.64% ऊपर था। स्विगी का IPO कुल ₹11,327.43 करोड़ का था, जिसमें कंपनी ने ₹4,499 करोड़ के 11,53,58,974 नए शेयर जारी किए।

SWIGGY
SWIGGY

SWIGGY के कर्मचारियों का भी फायदा 

मौजूदा निवेशकों ने ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत ₹6,828.43 करोड़ के 17,50,87,863 शेयर बेचे। स्विगी की लिस्टिंग के साथ एक और खास बात सामने आई है। कंपनी के करीब 500 कर्मचारी अब करोड़पति बन गए हैं। ये कर्मचारी वे हैं, जिन्हें लिस्टिंग से पहले कंपनी ने एक खास एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन स्कीम (ईसोप) के तहत शेयर जारी किए थे। स्विगी ने 2015, 2021 और 2024 में तीन बार इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को कंपनी में हिस्सेदारी दी, जिसके तहत 4,000 से अधिक कर्मचारियों को कंपनी के करीब 23 करोड़ शेयर दिए गए। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में भी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

SWIGGY
SWIGGY

SWIGGY का आईपीओ 

स्विगी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए ₹371-₹390 का प्राइस बैंड तय किया गया था। रिटेल निवेशक एक लॉट यानी 38 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते थे, जिसके लिए ₹14,820 का निवेश करना होता था। वहीं, अधिकतम 13 लॉट यानी 494 शेयरों के लिए भी रिटेल निवेशक आवेदन कर सकते थे, जिसके लिए ₹192,660 का निवेश करना जरूरी था। कंपनी का आईपीओ आवंटन 11 नवंबर को पूरा हुआ। साथ ही निवेशकों को 12 नवंबर को उनके डीमैट खातों में शेयर मिल गए।

ये भी पढिए-

SWIGGY IPO

स्विगी के आईपीओ का अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार, ऐसे चेक करें स्टेटस

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular