Lake Hillier: क्यों है इस झील का रंग गुलाबी?
Lake Hillier: दुनियाभर में प्रकृति अपनी कलाकृति दिखाती ही रहती है ऐसी ही कलाकृति देखने को मिलती है एक एसी झील में जिसका रंग गुलाबी है। इस अनोखी झील (Lake Hillier) को देखने के लिए दूर दूर से यहां लोग आते हैं और जो कोई भी इस झील को देखता है वो इसके अनोखे गुलाबी रंग को देखकर हैरान रह जाता है।
ये झील ऑस्ट्रेलिया में स्थित है जिसका नाम है हिलर लेक (Lake Hillier). ये लेक पूरे विश्व में अपने गुलाबी रंग के लिए काफी मश्हूर है। अगर इस झील (Lake Hillier) के आकार की बात की जाए तो ये बाकी झीलों की तुलना में छोटी है इसका क्षेत्रफल मात्र 600 मीटर में ही फैला हुआ है।
झील के चारों ओर यूकेलिप्टस और पेपरबार्क के पेड़ मौजूद हैं और इन पेड़ों के बीच में एक सुंदर सी गुलाबी रंग की झील है। लोग यहां दूर दूर से इस गुलाबी झील के सुंदर नजारे का आनंद उठाने आते हैं।
ये भी पढ़ें: |
---|
ये है एलियन आइलैंड, यहां पेड़ों से निकलता है खून! |
लेकिन सवाल ये है कि आखिर कैसे इस झील का रंग गुलाबी (Lake Hillier) है। दरअसल इस झील में कुछ ऐसे एल्गी और बैक्टीरिया मौजूद हैं जिसके कारण इस झील का रंग गुलाबी है। आपको बता दें कि इस झील का रंग गुलाबी (Lake Hillier) जरूर है लेकिन इस झील में कई समुद्री जीव मौजूद हैं। इन एल्गी और बैक्टीरिया से इन जीवों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है।
प्रकृति की अद्भुत कला, झील का गुलाबी रंग देख रह जाएंगे आप भी दंग
इस झील को सबसे पहले ढूढ़ने का श्रेय एक ऑस्ट्रेलियन नैविगेटर को जाता है जिनका नाम है मैथ्यू फ्लिंडर्स। मैथ्यू ने अपने जर्नल्स में भी इस झील के बारे में जिक्र किया है और इसी के बाद से ये झील सभी पर्यटकों के बीच काफी प्रचलित हो गई। इसके साथ ही आपको बता दें कि हिलर झील (Lake Hillier) में नमक काफी ज्यादा में मात्रा पाया जाता है इसी कारण इसे एक सलाइन लेक के रूप में भी जाना जाता है।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com