क्या है 6 इंच के एलियन के कंकाल का राज़?

0
714

6 inch Skeleton: इस कंकाल को देख उड़े वैज्ञानिकों के होश, अब तक चल रहा है शोध

6 inch Skeleton: हमारे आस पास कई बार एसी रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं जो हमारे अंदर दिलचस्पी पैदा करने के साथ साथ कभी बेहद खतरनाक भी साबित हो जाती हैं। इसके बाद इन रहस्यों को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक भी इन पर शोध करने लगते हैं।

इन्हीं रहस्यों में से एक रहस्य है एक ममी का रहस्य यानी की मानव कंकाल का रहस्य, ये कंकाल मात्र 6 इंच का कंकाल (6 inch Skeleton) है। हथेली से भी छोटे इस ममी की पूरी हड्डियां विकसित हैं। इस छोटे से कंकाल को देख देश दुनिया के सभी लोग हैरान हैं, जिसके बाद ये 6 इंच का कंकाल (6 inch Skeleton) पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बीते कई सालों में 6 इंच के इस छोटे से कंकाल (6 inch Skeleton) ने दुनिया के कई वैज्ञानिकों के दिमाग हिला कर रख दिए हैं। सबके दिमाग में केवल एक ही सवाल है, क्या ये कंकाल किसी इंसान के बच्चे का है या फिर किसी एलियन का। इस सवाल का जवाब ढूढ़ना अपने आप में ही बहुत बड़ी चुनौती थी।

6 इंच का ये छोटा और रहस्यमयी कंकाल साल 2003 में चिली के अटाकामा रेगिस्तान में पाया गया था। इस कंकाल (6 inch Skeleton) को ट्रेजर हंटर ऑस्कर मुनो द्वारा ढूंढ़ा गया था जिसके बाद इस कंकाल को देख सभी के होश उड़ गए। इस कंकाल का सिर शरीर के मुकाबले बड़ा था और कोन की शेप का था। 6 इंच के इस कंकाल (6 inch Skeleton) की 10 रिब्स थी, आपको बता दें कि आमूमन किसी भी इंसान के शरीर में 12 रिब्स होती हैं लेकिन इस कंकाल में केवल 10 ही रिब्स थीं।

ये भी पढ़ें:
eye of sahara
इतनी बड़ी आंख! विज्ञान भी हुआ हैरान

इस कंकाल (6 inch Skeleton) की बड़ी खोपड़ी और अजीबों- गरीब बनावट से ये किसी एलियन का कंकाल लग रहा था। जिस किसी ने भी इस कंकाल को देखा उसे ऐसा लगा मानों ये किसी एलियन का हो। कई लोगों ने तो ये तक दावा किया कि ये कंकाल (6 inch Skeleton) जरूर किसी एलियन के बच्चे का होगा जो पहले धरती पर आए होंगे और फिर उनका ये बच्चा धरती पर ही छूट गया होगा जहां उसकी मृत्यु हो गई होगी।

आपको बता दें कि वर्ष 2013 में इस पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी, इस यूएफओ बेस्ड डॉक्यूमेंट्री में 6 इंच के इस कंकाल को एलियन के होने का बताया गया था। वहीं इस कंकाल पर जब दुनिया के कई वैज्ञीनिकों द्वारा शोध किया गया तो पता चला कि ये कंकाल किसी एलियन का नहीं है बल्की एक इंसान का ही कंकाल है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये इंसान के एक भ्रूण का कंकाल है जिसका शरीर अजीबों गरीब तरीके से विकसत हुआ है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी द्वार जब इस 6 इंच के कंकाल (6 inch Skeleton) पर शोध किया गया तो पता चला कि ये कंकाल एक बच्चे का है जिसकी मृत्यु शोध करने के समय से 40 साल पहले हुई थी।  

वहीं वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध से ये भी अनुमान लगाया गया कि इस कंकाल (6 inch Skeleton) के अजीब तरीके से बढ़ने के पीछे कोई जेनेटिक कंडीशन हो सकती है, जिस वजह से कंकाल का सिर और शरीर की बाकी हड्डियां अजीब तरीके से विकसित हुईं। भले ही इस कंकाल पर कई शोध किए गए लेकिन अब भी इस कंकाल (6 inch Skeleton) के पीछे के कई रहस्यों को विज्ञान नहीं सुलझा पाया है और कहीं न कहीं अब भी इस कंकाल के इंसान के होने या फिर एलियन के होने पर संदेह बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:
Hoia Baciu Forest
इस जंगल में गए तो आपको भी उठा ले जा सकते हैं एलियन्स!

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com