500 करोड़ की शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जा, विशेष समुदाय के लोगों ने किया यह कब्जा

0
204

लखनऊ ब्यूरो- गृह मंत्रालय के अधीन शत्रु संपत्तियों में अवैध कब्जे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रामपुर, नैनीताल और देहरादून में भी इस तरह के मामले सामने आये थे। माना जा रहा है कि 500 करोड़ की शुत्र संपत्तियों पर मुस्लिम लोगों का कब्जा किया हुआ है। इन कब्जों पर गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इसी तरह गृह मंत्रालय द्वारा दिये गये एक जांच आदेश के बाद मुरादाबाद जिले में शत्रु संपत्तियों की खाता खतौनी की जांच पड़ताल की गई। जिसकी जानकारी मुरादाबाद के डीएम एसके सिंह ने भी दी। इस जांच में पाया गया कि अभिलेखाकार कार्यालय में रईस अहमद और फराज नाम के लिपिकों ने मिलकर करीब पच्चीस करोड़ की एक संपत्ति के फर्जी कागज तैयार कर मुहम्मद शमीम को दिए। इन्हीं कागजात के आधार पर शमीम ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में उस जमीन को अपने नाम पर चढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर गृह मंत्रालय ने जिला प्रशासन को इस मामले में जांच करने को कहा। जिसमें सामने आया कि मूल अभिलेखों की रजिस्टर को फाड़ा गया है। इस बार में आरके बाबू ने पुलिस में 24 मार्च 2019 को मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर दो साल की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल हो गई  है और  दोनों लिपिक और मुहम्मद शमीम के खिलाफ आरोप तय हो गये हैं। जांच में यह भी सामने आई है कि करीब पांच सौ करोड़ की शत्रु संपत्ति पर मुस्लिम लोग अवैध रूप से बस गये हैं। यह भी निकलकर आया है कि शत्रु संपत्तियों को लेकर गृह मंत्रालय की एक टीम ने शुत्र संपत्तियों का अवलोकन भी किया है। जिसमें भी यही निकल कर आया है कि लगभग 5 सौ करोड़ की शत्रु संपत्तियों पर मुस्लिम लोगों ने कब्जा कर दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने इन संपत्तियों को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है।