मोदी के दोस्त शिंजे की गोली मारकर हत्या, जनसभा में पीछे मारी थी गोली

0
266

दिल्ली ब्यूरो- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह शिंजो आबे नारे शहर में एक इलेक्शन कैंपेन में भाषण दे रहे थे। तभी पीछे से एक हमलावर ने उन पर गोली मार दी। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह शिंजे की नीतियों से खुश नहीं था।

शिंजे

शिंजे से पीठ पर जैसे ही दो गोलियां लगी वैसे ही वे जमीन पर गिर पड़े थे। उसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से नारा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां 6 घंटे तक उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इसमें डॉक्टर कामयाब नहीं रहे। भारतीय समय के अनुसार यह घटना सुबह 8 बजे की है। जब शिंजे की गोली लगी तब वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और हमलावर ने उनके पीछे से गोली मारी। पहले यह रिपोर्ट आ रही थी कि उनके सीने पर गोली लगी है लेकिन बाद में सीसीटीवी कैमरों में नजर आया कि हमलावर पीछे से गोली मार रहा है। जापानी मीडिया के मुताबिक हमलावर पत्रकार बनकर वहां गया था और उसने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। साथ ही यह भी सामने आया कि हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर भी था। 67 साल के शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं। 2006 से 2007 तक और फिर 2012 से 2020 तक वे जापान के प्रधानमंत्री रहे। वे जापान से सबसे लंबे समय प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दोस्त जैसे सम्बंध थे। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। 25 जनवरी 2021 को वे भारत आये थे और तब उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।