ZAHEER KHAN SAGARIKA GHATGE: बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के आठ साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम ‘फतेहसिंह खान’ रखा है। इस खुशखबरी की जानकारी सागरिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।”

ZAHEER KHAN SAGARIKA GHATGE: शादी साल 2017 में हुई थी
सागरिका और जहीर की शादी साल 2017 में हुई थी और तब से ही उनके चाहने वाले इस जोड़ी के माता-पिता बनने का इंतज़ार कर रहे थे। जहीर खान इस समय आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के रूप में व्यस्त हैं। जहीर खान भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं सागरिका घाटगे को फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में उनके किरदार के लिए खास पहचान मिली थी।

TMKOC के निर्माता असित मोदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, एक्टर्स के आरोपों और विवादों पर दिया जवाब
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

