इशारों ही इशारों में यशपाल बेनाम ये क्या कह गए सतपाल महाराज को?

0
251

पौड़ी।(संवादाता- कुलदीप बिष्ट): पौड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने चौबट्टाखाल विधानसभा को लेकर आज एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से अगर सतपाल महाराज लडेंगे तो वे पूरे तन मन और धन से उनका सहयोग करेंगे। वहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में महाराज से यह बात भी कही कि वह 2009 से लगातार उनके पक्ष में कार्य कर रहे हैं। लेकिन महाराज ने कभी भी उनका सहयोग नहीं किया।

यशपाल बेनाम ने साफ शब्दों में कहा कि सतपाल महाराज का कद काफी बड़ा है और उन्हें केंद्र में राजनीति करनी चाहिए और चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से महाराज को मेरा समर्थन करना चाहिए। वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि वे चौबट्टाखाल विधानसभा सिट से निर्दलीय चुनाव पहले भी लड चुके हैं और इस दौरान वे साढ़े छै हजार वोट लाकर तीसरे स्थान में रहे थे। यदि उन्हें भाजपा से चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से टिकट मिलता है तो वे सीट जीतने में पूर्ण समर्थ हैं।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews