भिवानी, हरियाणा: हरियाणा राज्य के भिवानी में एक दिन पहले से शुरू हुए खनन कार्य के दौरान पहाड़ी दरकने से एक दर्जन से अधिक मजदूर और कई मशीनें दब गई हैं। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मीडिया के साथ ही सभी को मौके पर जाने के लिए पाबंदी लगा दी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में कुल कितने मरीज दबे हुए हैं। जानकारी के अनुसार तीन लोगों के शव मौके से निकाल लिए गए हैं। इस दुखद घटना में हताहत हुए मजदूर छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बताए जा रहे हैं।
![यहां खनन के दौरान दरके पहाड़, तीन शव निकाले; कई मजदूर और मशीनें दबी 1 bhiwani](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/01/bhiwani.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य के भिवानी तोशाम क्षेत्र में खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ से खनन किया जाता है। वायु प्रदूषण के कारण 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगी थी। प्रशासन ने विगत गुरुवार को यहां खनन कार्य फिर शुरू करने की परमिशन दी थी। विगत शुक्रवार से खनन का काम यहां शुरू किया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो माह तक खनन बंद होने से यहां खनन सामग्री की किल्लत हो गई थी। संभावना जताई जा रही है कि मौके पर कोई बड़ा ब्लास्ट किया गया जिससे पहाड़ दरक गए और यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस प्रशासन मामले को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हादसा स्थल पर आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews…