अब यमुनोत्री NH यहां पहाड़ी दरकने से बंद, दोनों ओर फंसे तीर्थयात्री और स्थानीय लोग

0
180

उत्तरकाशी/देहरादून, ब्यूरो। बरसात अपने साथ राहत और मुसीबतें दोनों ही लेकर आई है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर मानसून की पहली ही बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। बदरीनाथ हाईवे जहां सिरोबगड़ में बार-बार बंद हो रहा है, वहीं यमुनोत्री हाईवे भी आज सुबह खनेड़ा गांव के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। दोनों ओर यात्री एनएच खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने के लिए एनएच की टीम सुबह से ही तैनात हैं और जल्द ही मार्ग को यात्रियों को लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

nh yamunotry band

यमुनोत्री हाईवे यहां पहाड़ी दरकने से हुआ बंद, दोनों ओर फंसे तीर्थयात्री और स्थानीय लोग

यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से करीब 18 किमी आगे खनेड़ा गांव के पास यमुनोत्री हाईवे पर भारी बारिश के बाद पहाड़ी दरक गई। इससे यमुनोत्री हाईवे पर भारी मलबा और बोल्डर आ गए। यमुनोत्री जाने और वापस आने वाले यात्री इससे इधर-उधर फंसे हुए हैं। यात्री एनएच खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस संबंध में उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने के लिए एनएच की टीम सुबह से ही तैनात हैं और जल्द ही मार्ग को यात्रियों को लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।