HomeBusinessफरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पहुंची, जानिए किसके दाम बढ़े और...

फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पहुंची, जानिए किसके दाम बढ़े और किसके घटे?

WHOLESALE INFLATION RATE: फरवरी महीने में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 2.38% पर पहुंच गई, जो जनवरी में 2.31% थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 17 मार्च को ये आंकड़े जारी किए। महंगाई में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की लागत बढ़ने के कारण हुई है, जिसका थोक महंगाई में सबसे अधिक 63.75% हिस्सा है। इसके अलावा, प्राइमरी आर्टिकल्स की हिस्सेदारी 22.62% और फ्यूल एंड पावर की 13.15% रही।

WHOLESALE INFLATION RATE
WHOLESALE INFLATION RATE

WHOLESALE INFLATION RATE: खाने-पीने के सामानों की महंगाई में कमी

हालांकि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों और खाने-पीने के सामानों की महंगाई में कमी आई है। रोजमर्रा के सामानों की महंगाई दर 4.69% से घटकर 2.81% हो गई, जबकि खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई 7.47% से घटकर 5.94% पर आ गई। सबसे अधिक राहत सब्जियों और दालों की कीमतों में देखने को मिली। सब्जियों की महंगाई दर 8.35% से गिरकर -5.80% हो गई, वहीं दालों की महंगाई 5.08% से घटकर -1.04% पर पहुंच गई। ईंधन और बिजली की महंगाई दर -2.78% से बढ़कर -0.71% हो गई, जबकि मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों की महंगाई दर 2.51% से बढ़कर 2.86% पर पहुंच गई।

ये भी पढिए-

ROSHNI NADAR MALHOTRA
ROSHNI NADAR MALHOTRA

रोशनी नादर मल्होत्रा बनी भारत की सबसे अमीर महिला, HCL ग्रुप में 47% हिस्सेदारी मिली

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular