CM ममता बनर्जी की रैली से पहले TMC नेता के घर पर बम धमाका, 3 लोगों की मौत

0
502
West Bengal Blast TMC Booth

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में जबरदस्त बम धमाका (West Bengal Blast TMC Booth) हुआ है। इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है। धमाके में 2 लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका TMC के एक नेता के घर पर हुआ है। धमाके के बाद आसपास के इलाके मे हड़कंप मच गया है।

West Bengal Blast TMC Booth

West Bengal Blast TMC Booth : TMC नेता के घर पर धमाका

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ये धमाका भूपति नगर थाना इलाके के अर्जुन नगर में TMC के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर हुआ है। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने 3 शवों को बरामद किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

West Bengal Blast TMC Booth: देसी बम से हुआ धमाका

TMC नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। इस विस्फोट में TMC कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के आसपास की है। उधर, भाजपा ने इस मामले की NIA जांच की मांग की है। आरोप है कि TMC बूथ अध्यक्ष के घर पर बम बनाया जा रहा था।

West Bengal Blast TMC Booth news
गौरतलब है कि पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में CM ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली होनी है। कांथी BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार धमाका कांठी के भगवानपुर-2 प्रखंड के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुननगर ग्राम पंचायत के नरयविला गांव में शुक्रवार रात धमाका हुआ।

यह भी पढ़े:   खटीमा में दर्दनाक हादसा- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत