HomeLatest Newsसीएम धामी ने "विकसित कृषि संकल्प अभियान" का शुभारंभ किया, इतने गांवों...

सीएम धामी ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया, इतने गांवों तक पहुंचेगा लाभ

VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN: देहरादून के गुनियाल गांव से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखण्ड में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत राज्य के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11,440 गांवों तक पहुंच बनाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी सीधे किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें मृदा परीक्षण के आधार पर लाभकारी फसलों के चयन सहित खेती, पशुपालन और बागवानी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे।

VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN
VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN

VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN 29 मई से 12 जून तक चलेगा

यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा, जो देश के 700 से अधिक जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है। इसमें कुल 2000 से अधिक वैज्ञानिक दल शामिल हैं, जो डेढ़ करोड़ किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उत्तराखण्ड में प्रत्येक जिले में तीन टीमें बनाई गई हैं, जो प्रतिदिन तीन अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्यक्रम आयोजित करेंगी। हर कार्यक्रम में 600 से अधिक किसानों से संवाद किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि, जलवायु और ज़रूरत के अनुसार उन्नत तकनीकों की जानकारी देना है। किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उपयुक्त फसलों के चयन में भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN
VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN

इसके साथ ही कृषि, पशुपालन और बागवानी से जुड़ी योजनाएं भी किसानों तक पहुंचाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से कृषि उपकरण खरीदने पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। गेहूं की खरीद पर किसानों को प्रति क्विंटल 20 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। गन्ने की कीमत में भी 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा नहरों से सिंचाई को पूरी तरह निशुल्क कर दिया गया है।

VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN
VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुनियाल गांव में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इसके अलावा सौंग नदी के गिरते जल स्तर को रोकने के लिए गांव के निचले क्षेत्र में दो स्थानों पर आरसीसी दीवार, चेक डैम और कट ऑफ वॉल बनाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, कृषि सचिव एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमेन्द्र कौशल भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए-

CM SOLAR SELF EMPLOYMENT SCHEME
CM SOLAR SELF EMPLOYMENT SCHEME

मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों से की बातचीत

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular