HomeLatest Newsउत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, गर्मी से राहत लेकिन बारिश को...

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, गर्मी से राहत लेकिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। राजधानी देहरादून में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नैनीताल और चंपावत जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

UTTARAKHAND WEATHER: तापमान में गिरावट

देहरादून के अलावा हरिद्वार, उधमसिंह नगर और अन्य मैदानी जिलों में भी गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश का असर तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। बीते दिनों के मुकाबले तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल राज्य में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। पांच जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

चारधाम यात्रा मार्गों पर भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेती-बाड़ी पर भी असर पड़ सकता है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां फसलें तैयार हैं, वहां अधिक बारिश से नुकसान हो सकता है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही खेतों में जाएं और जरूरी उपाय करें। प्रशासन ने येलो अलर्ट को देखते हुए सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं।

ये भी पढिए-

VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN
VIKSIT KRISHI SANKALP ABHIYAN

सीएम धामी ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया, इतने गांवों तक पहुंचेगा लाभ

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular