Vellapally Natesan ने कहा कि,क्लासरूम में लड़के-लड़कियों का एक-साथ बैठना संस्कृति के खिलाफ

0
427

Vellapally Natesan जो कि केरल में एझावा हिंदू समुदाय के बड़े नेता है, उन्होंने एक आपत्तिजनक बयान दिया है, उनके द्वारा कहा गया है कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है कि कक्षाओं में लड़के और लड़कियां एक साथ बैठते हैं। उन्होंने कहा कि इसके चलते कई प्रकार की समस्याएं पैदा होती हैं।

Vellappaly Natesan

“छात्र और छात्राओं के यूनिफॉर्म एक जैसे करने का फैसला”- Vellapally Natesan

आपको बता दें कि केरल की जो एलडीएफ सरकार है उसने छात्र और छात्राओं के यूनिफॉर्म एक जैसे करने का फैसला लिया है। यह फैसला जेंडर न्यूट्रल पॉलिसी के तहत लिया गया है। यह नियम उन स्कूलों में लागू होगा जहां लड़के और लड़कियां दोनों एक साथ पढ़ते हैं।

Vellappaly Natesan

हम भारत में रहते हैं, कोई अमेरिका या इंग्लैंड में नहीं

जो नेता Vellapally Natesan है वो मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के बेहद करीबी माने जाते हैं। Vellapally Natesan ने कहा कि लड़के और लड़कियां एक साथ क्लासरूम में बैठे हम इस बात के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। हमारी संस्कृति में ऐसा नहीं है। हम भारत में रहते हैं, कोई अमेरिका या इंग्लैंड में नहीं रहते हैं। हमारी संस्कृति में इस बात को स्वीकारा नहीं जाता है कि लड़के और लड़कियां एक दूसरे के गले मिले या फिर कक्षा में एक साथ बैठें। उन्होंने कहा कि ईसाइयों और मुसलमानों के जो शिक्षण संस्थान है उसमे आपको ऐसा होते हुए नहीं दिखेगा।

Vellappaly Natesan

“इसी वजह से हिंदू कॉलेजों को अच्छी फंडिंग नहीं मिल रही”- Vellapally Natesan

उनके द्वारा कहा गया कि हालांकि नायर सर्विस सोसाइटी और श्री नारायण धर्म परिपालन योगम में इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। जो एनएसएस और एसएनडीपी हैं, वो केरल के दो बड़े हिंदू संगठन माने जाते हैं। उनके द्वारा कहा गया कि इस तरह की चीज़ो से अराजकता पैदा होती है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से हिंदू कॉलेजों को यूजीसी की तरफ से अच्छी फंडिंग और ग्रेड नहीं मिल पाते हैं।

Vellappaly Natesan

लड़के-लड़कियों का साथ बैठना एक खतरनाक स्थिति

Vellapally Natesan ने कहा कि यही नियम कॉलेज में भी लागू होने चाहिए ,और कॉलेजों में लड़के- लड़कियों को गले नहीं मिलना चाहिए। जब बच्चे बड़े जाते है तो वे कुछ भी कर सकते हैं। Vellapally Natesan ने कहा लड़के-लड़कियों का साथ बैठना और गले मिलना एक खतरनाक स्थिति है।

यह भी पढ़ें :Yogi Adityanath ने संभाली कमान, Global Investors summit के लिए यूपी तैयार

https://devbhoominews.com/cm-yogi-adityanath-global-investors-summit/