HomeLatest NewsUTTARAKHAND में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया...

UTTARAKHAND में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया WEATHER ALERT

UTTARAKHAND WEATHER ALERT: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले 7 दिनों के लिए जिलेवार पुर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ विभाग ने अगले 5 दिनों की मौसम चेतावनी भी जारी की है। खासतौर पर 28 और 29 अप्रैल को कई जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

7 दिनों का UTTARAKHAND WEATHER ALERT

28 अप्रैल 2026

28 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ गर्जन और आकाशीय बिजली भी हो सकती है।

4400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। राज्य के बाकी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

UTTARAKHAND WEATHER ALERT
UTTARAKHAND WEATHER ALERT

29 अप्रैल 2026

UTTARAKHAND WEATHER ALERT के अनुसार 29 अप्रैल को मौसम का प्रभाव और अधिक व्यापक रहने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के आसार हैं। साथ ही 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में और मैदानी इलाकों में भी राहत भरी बारिश हो सकती है।

30 अप्रैल 2026

30 अप्रैल को भी पूरे राज्य में मौसम का यही रुख जारी रहने की संभावना है। सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं। 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

1 और 2 मई 2026

UTTARAKHAND WEATHER ALERT के अनुसार 1 और 2 मई को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 4400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने के संकेत हैं। इन दिनों मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा, लेकिन पूरी तरह साफ नहीं होगा।

3 और 4 मई 2026

3 और 4 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 4400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

UTTARAKHAND WEATHER ALERT
UTTARAKHAND WEATHER ALERT

5 दिनों की मौसम चेतावनी

28 और 29 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में तेज से अति तेज बारिश हो सकती है।

शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों में भी गर्जन, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

30 अप्रैल

30 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और तेज से अति तेज बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में भी गर्जन, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।

1 और 2 मई

UTTARAKHAND WEATHER ALERT के अनुसार 1 और 2 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि इन दिनों मौसम की तीव्रता कुछ कम रहने की उम्मीद है।

READ MORE:

UTTARAKHAND WEATHER ALERT को लेकर सलाह

  • मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि गर्जन, बिजली और ओलावृष्टि के दौरान घर के अंदर ही रहें और खिड़कियां व दरवाजे बंद रखें।
  • पेड़ों के नीचे खड़े न हों और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें।
  • बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
  • पालतू जानवरों को खुले में न बांधें।
  • कटी हुई फसल और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • बागवानी क्षेत्रों में पेड़ों को ओलों से बचाने के लिए ओलों के जाल यानी हेल नेट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
  • UTTARAKHAND WEATHER ALERT के अनुसार भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते बचा जा सके।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular