HomeLatest Newsउत्तराखंड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम FRI में, PM मोदी होंगे...

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम FRI में, PM मोदी होंगे शामिल, सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायजा

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 9 नवंबर को रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है और देहरादून प्रशासन ने सुरक्षा और प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE: सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायजा

विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे एफआरआई पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में यह रजत जयंती समारोह प्रदेश के लिए प्रेरणादायक अवसर बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष जब राज्य अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, तो यह केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्ममंथन और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर भी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष सत्र में अपने संबोधन में उत्तराखंड की उपलब्धियों और जनभागीदारी की सराहना की थी, और अब प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति इस अवसर को और ऐतिहासिक बनाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दिल के करीब मानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रजत वर्ष के साथ ही अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा के लिए एक नई रणनीति और दृष्टि तय की जाएगी।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

अधिकारियों की मौजूदगी में विस्तृत समीक्षा

एफआरआई परिसर में निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव  बंशीधर तिवारी और शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और UTTARAKHAND SILVER JUBILEE आयोजन की व्यवस्थाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 ये भी पढ़िए-

ANIL AMBANI
ANIL AMBANI

ED का मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी पर बड़ा एक्शन, ₹3000 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई जब्त

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular