HomeLatest Newsउत्तराखंड की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में तीसरा स्थान, सीएम धामी...

उत्तराखंड की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में तीसरा स्थान, सीएम धामी ने दी बधाइयाँ

UTTARAKHAND REPUBLIC DAY PARADE TABLEAU: गणतंत्र दिवस परेड 2025 में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी को ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित विषय के लिए देश भर में तीसरा स्थान मिला है। इस झांकी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया। गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत’ को पहला और उत्तर प्रदेश की झांकी ‘महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत’ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

UTTARAKHAND REPUBLIC DAY PARADE TABLEAU
UTTARAKHAND REPUBLIC DAY PARADE TABLEAU

UTTARAKHAND REPUBLIC DAY PARADE TABLEAU: सीएम धामी ने दी बधाइयाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों और झांकी में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह झांकी कर्तव्य पथ पर सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता तथा साहसिक खेलों को उत्कृष्ट तरीके से प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

UTTARAKHAND REPUBLIC DAY PARADE TABLEAU
UTTARAKHAND REPUBLIC DAY PARADE TABLEAU

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी द्वितीय स्थान हासिल किया

महानिदेशक सूचना, बंशीधर तिवारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में 16 कलाकारों ने भाग लिया। झांकी में प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाने वाली प्रसिद्ध ऐपण कला, साहसिक खेलों और साहसिक पर्यटन को प्रमुखता से दिखाया गया। गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी का नेतृत्व संयुक्त निदेशक सूचना  के. एस. चौहान ने किया। इस झांकी ने न केवल कर्तव्य पथ पर, बल्कि राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी द्वितीय स्थान हासिल किया।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND WEATHER

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, बर्फबारी और बारिश की संभावना

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments