/ Dec 12, 2025
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
UTTARAKHAND POLICE TRANSFER: उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके वर्तमान पदों से कार्यमुक्त किया गया है।

ताजा आदेशों के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (IG) नीरू गर्ग को अब पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे पीएसी और एटीसी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक करण सिंह नगन्याल को आईजी पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के पद पर तैनात किया गया है। अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक (Personnel) नियुक्त किया गया है, जो पहले एसडीआरएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा, सुनील कुमार मीना को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

योगेंद्र सिंह रावत को अब पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) बनाया गया है। इससे पहले उनके पास अपराध, कानून व्यवस्था और जीआरपी जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं। इसी क्रम में, निवेदिता कुकरेती को फायर सर्विस से हटाकर अब पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एसडीआरएफ के पद पर तैनात किया गया है। तृप्ति भट्ट, जो अब तक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और जीआरपी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस बनाया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक देनी होगी संपत्ति और आचरण की जानकारी
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.