HomeLatest Newsनैनीताल को 112 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने किया 17 योजनाओं...

नैनीताल को 112 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने किया 17 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कुल 112.34 करोड़ रुपये की लागत वाली 17 महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और राज्य में हो रहे रिवर्स पलायन के सकारात्मक आंकड़ों को साझा किया।

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS
NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS: 17 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने 70.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 8 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें भवाली बाईपास के दोनों हिस्सों और भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का सुधारीकरण शामिल है। इसके अलावा 16.62 करोड़ की लागत से भीमताल-खुटानी-चांफी-परमपुरी-धानाचुली पंचेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य भी है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने 19.48 करोड़ रुपये से बने 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन किया। शिक्षा और पशु कल्याण के क्षेत्र में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में पुस्तकालय व बहुउद्देशीय हॉल और ग्राम पुछड़ी में निराश्रित गोवंश के लिए बनी गौशाला का लोकार्पण किया गया।

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS
NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS

मुख्यमंत्री ने 41.60 करोड़ रुपये की 9 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें लालकुआं के राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा भवन और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चारदीवारी का निर्माण शामिल है। खेल सुविधाओं को विस्तार देते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में स्विमिंग पूल पर टेंसाईल शेड और पूल कवरिंग कार्य की आधारशिला रखी गई। ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट तक मोटर मार्ग और पंगोट-दैचोरी मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इसके अलावा, ओखलकांडा में सभागार और रामनगर में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND GOVT EMPLOYEES RULES
UTTARAKHAND GOVT EMPLOYEES RULES

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक देनी होगी संपत्ति और आचरण की जानकारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular