HomeCrimeउत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में...

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

UTTARAKHAND POLICE ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर अपराधी एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 15,000 रुपये का इनाम था और वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल बदमाश सहारनपुर का रहने वाला है और क्लेमेंट टाउन थाने में गौकशी व अन्य संगीन अपराधों के लिए वांछित था। इसके अलावा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने हाल ही में विकासनगर और पुरूवाला (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) में गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

UTTARAKHAND POLICE
UTTARAKHAND POLICE

UTTARAKHAND POLICE का बड़ा एक्शन 

पुलिस की दबिश बढ़ने के कारण वह खुशहालपुर, सहसपुर में छिपकर रह रहा था और आज सुबह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह पकड़ा गया।  घटना तड़के सुबह सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास हुई, जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाश को चेकिंग के दौरान रोका, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया, जिसके बाद आरोपी ने तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

UTTARAKHAND POLICE
UTTARAKHAND POLICE

एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पूछताछ में आरोपी ने रायपुर में हुई गौकशी की घटना में शामिल होने की बात भी कबूल की है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़िए-

WAQF AMENDMENT BILL 2025
WAQF AMENDMENT BILL 2025

लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक 2025, सदन में हंगामे के आसार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular