डॉक्टर भर्ती में गड़बड़ी? जांच रिपोर्ट से पता चलेगा क्या हुआ?

0
143
UTTARAKHAND MEDICAL NEWS
डॉक्टर भर्ती में गड़बड़ी? जांच रिपोर्ट से पता चलेगा क्या हुआ?

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड के आयुर्वेद विभाग के लिए राज्य(UTTARAKHAND MEDICAL NEWS) के चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती हुई थी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू की थी। इसके लिए बीते मई के महीने में परीक्षा आयोजित हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया का परिणाम 30 जून को घोषित कर दिया गया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची शासन को भेजी गई थी। इसके अलावा होम्योपैथी डॉक्टर के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

UTTARAKHAND MEDICAL NEWS

UTTARAKHAND MEDICAL NEWS:भर्ती में हुई गड़बड़ी?

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा कराई गई भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्तियों की जांच के आदेश दिए थे। वहीं होम्योपैथी डॉक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। अब इस मामले में शासन ने 254 आयुर्वेद डॉक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक लगा दी है और जांच रिपोर्ट आयुर्वेद निदेशक को सौंपी। (UTTARAKHAND MEDICAL NEWS)आयुष सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय के अनुसार आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती मामले की जांच निदेशक आयुर्वेद को सौंपी गई है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार चयन प्रक्रिया पर कोई निर्णय लेगी।

ये भी पढ़ें-

WOMEN RESERVATION BILL
WOMEN RESERVATION BILL

महिला आरक्षण बिल लागू होने के बाद उत्तराखंड विस में 23 सीटें होंगी आरक्षित

फिलहाल शासन ने चयनित डॉक्टर की तैनाती पर रोक लगा रखी है। इस मामले की जांच आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज