HomeLatest Newsसड़क सुरक्षा मद में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होगा सुधार, सीएम धामी...

सड़क सुरक्षा मद में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होगा सुधार, सीएम धामी ने 195 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लगभग ₹195 करोड़ की  धनराशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस वित्तीय अनुमोदन में सड़क सुरक्षा, महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं का निर्माण, आपदा राहत कार्यों में तेजी लाना और राज्य की कानून व्यवस्था को आधुनिक बनाने जैसे विषय शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के साथ ही संबंधित विभागों द्वारा इन स्वीकृतियों के शासनादेश भी तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए गए हैं।

UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT
UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT

UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT: सौंग बांध परियोजना के लिए बजट

“पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता” (SASCI) योजना के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माणाधीन सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु ₹103.80 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। यह परियोजना भविष्य में पेयजल संकट के समाधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी योजना के तहत राज्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और मार्गों के अनुरक्षण कार्यों के लिए ₹73.11 करोड़ की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी गई है। इन निवेशों का उद्देश्य राज्य की सड़कों को सुरक्षित बनाना और पेयजल उपलब्धता के स्थाई समाधान खोजना है।

UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT
UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT

नए आपराधिक कानून और पुलिस आधुनिकीकरण पर जोर

देश में लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी जनपदों और प्रशिक्षण केंद्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने ₹4.83 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही अपराधों की सटीक जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण हेतु फॉरेंसिक वर्क स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनके लिए आवश्यक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और आधुनिक सॉल्यूशंस की खरीद हेतु ₹4.30 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। यह कदम पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सशक्त और अधिक पारदर्शी बनाने में सहायक होगा।

UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT
UTTARAKHAND DISASTER MANAGEMENT

उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों को राहत और विकास योजनाओं का विस्तार

पिछले वर्ष अगस्त में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के लिए बड़ी राहत राशि घोषित की है। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और भवनों के प्रभावितों के लिए ₹6.60 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। मुखवा और हर्षिल क्षेत्रों में कृषि भूमि को हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर 64 प्रभावितों को ₹6.72 लाख की अतिरिक्त राहत राशि प्रदान की जाएगी। 9 अलग-अलग योजनाओं के लिए ₹2.21 करोड़ जारी किए हैं, जिसमें उत्तरकाशी के पुरोला में पर्यटन मार्ग मरम्मत, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में संपर्क मार्ग निर्माण और देहरादून के चकराता क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग की योजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़िए-

DEHRADUN TRAFFIC DIVERSION
DEHRADUN TRAFFIC DIVERSION

देहरादून वाले ध्यान दें! आज 2 बजे से शहर में रविदास जयंती पर ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular