Homeआम मुद्देउत्तराखंड के कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2026...

उत्तराखंड के कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2026 से लागू माना जायेगा

UTTARAKHAND DA HIKE: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी।

इसके साथ ही सरकार ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों और पुलिस आवास निर्माण परियोजनाओं के लिए करीब पचास करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में विस्तृत शासनादेश जारी करेगा।

UTTARAKHAND DA HIKE : एक जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर UTTARAKHAND DA HIKE करने का फैसला लिया है। अब उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह नई दरें एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

UTTARAKHAND DA HIKE के फैसले का सीधा फायदा राज्य के दो लाख से अधिक कर्मचारियों और करीब डेढ़ लाख पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों को मिलेगा। यानी कुल मिलाकर ढाई लाख से ज्यादा लोग इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। चूंकि यह बढ़ोतरी जनवरी से लागू होगी, इसलिए कर्मचारियों और पेंशनरों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

UTTARAKHAND DA HIKE
UTTARAKHAND DA HIKE

महंगाई के दौर में कर्मचारियों को मिली राहत

सरकार का यह UTTARAKHAND DA HIKE का फैसला ऐसे समय आया है जब देश और दुनिया में बढ़ती महंगाई आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है। खासकर पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

इसका असर रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं और खाद्य सामग्री की कीमतों पर भी पड़ा है। ऐसे माहौल में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए आर्थिक राहत के तौर पर देखी जा रही है।

पुलिस और फायर कर्मियों के आवास निर्माण को बड़ी मंजूरी

UTTARAKHAND DA HIKE फैसले के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पुलिस और फायर विभाग के कर्मियों के लिए आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है।

चंपावत जिले के कोतवाली पंचेश्वर में पुलिस कर्मियों के लिए टाइप-2 के छह आवासीय भवनों और चाहरदीवारी निर्माण के लिए तीन करोड़ तेरह लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

READ MORE:

हल्द्वानी फायर स्टेशन में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़ा बजट मंजूर

UTTARAKHAND DA HIKE के अलावा नैनीताल जिले के हल्द्वानी फायर स्टेशन में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़ा बजट मंजूर किया गया है। यहां टाइप-2 के 64 आवास, टाइप-3 के 8 आवास और टाइप-4 के 4 आवासों के निर्माण के लिए करीब छत्तीस करोड़ चौंसठ लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

वहीं चंपावत जिले के रीठा साहिब थाना क्षेत्र में टाइप-2 के छह और टाइप-3 के एक आवासीय भवन के निर्माण के लिए तीन करोड़ सैंतालीस लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पुलिस और फायर कर्मियों को कार्यस्थल के पास बेहतर रहने की सुविधा मिल सकेगी।

UTTARAKHAND DA HIKE
FILE PHOTO OF PARKING IN UTTARAKHAND

अल्मोड़ा और चमोली में पार्किंग निर्माण को भी मंजूरी

राज्य सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल बाजार में आधुनिक पार्किंग निर्माण के लिए पांच करोड़ इक्यानवे लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र के ग्वालदम बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए इकसठ लाख सत्तावन हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। इन पार्किंग परियोजनाओं से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular