/ Jan 12, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

उत्तराखंड में कोहरे का ‘येलो अलर्ट’, ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी असर; कल से पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

UTTARAKHAND COLD WEATHER: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के मैदानी और कुछ पहाड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। मौसम विभाग ने खासतौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में ‘शीत दिवस’ यानी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है, जिसका मतलब है कि दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

UTTARAKHAND COLD WEATHER
UTTARAKHAND COLD WEATHER

UTTARAKHAND COLD WEATHER: कल से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तो मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कोहरा परेशान करेगा। हालांकि 20 और 21 दिसंबर को मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में बादलों के डेरा डालने के साथ ही बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 22 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम फिर से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UTTARAKHAND COLD WEATHER
UTTARAKHAND COLD WEATHER

UTTARAKHAND COLD WEATHER: कोहरे के चक्रव्यूह में फंसी ट्रेनें, यात्री बेहाल

मैदानी इलाकों में छाए घने कोहरे का सीधा असर रेलवे के संचालन पर पड़ा है। इससे यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है। गुरुवार को देहरादून आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। राप्ती गंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से दून पहुंची, जबकि लिंक एक्सप्रेस पांच घंटे और कुंभ एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से स्टेशन आई। हालत यह रही कि गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे की देरी से रवाना हुई। ट्रेनों के इस तरह घंटों लेट होने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर कड़कड़ाती ठंड में लंबा इंतजार करना पड़ा और पूछताछ केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी रही।

UTTARAKHAND COLD WEATHER
UTTARAKHAND COLD WEATHER

हवाई सफर पर भी ब्रेक, 11 उड़ानें हुईं लेट

हवाई यातायात भी कोहरे की मार से अछूता नहीं रहा। गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली 11 उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक देहरादून में शाम को कोहरा नहीं था, लेकिन जिन शहरों से उड़ानें आ रही थीं, वहां खराब मौसम होने के कारण उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा गया। इंडिगो और एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से लैंड हुईं। जयपुर से शाम को आने वाली फ्लाइट तो शाम 7 बजे तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

ये भी पढ़िए-

DIGITAL UTTARAKHAND
DIGITAL UTTARAKHAND

उत्तराखंड में व्हाट्सएप पर मिलेगा दाखिल-खारिज का अपडेट, भूमि अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.