UTTARAKHAND ASSEMBLY SPECIAL SESSION: उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया। लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर के बाहर माहौल गरमा गया और वहां हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाती ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट के बाहर पहुंचते ही ट्रॉली में लदा गन्ना सड़क पर पलट दिया। इस अचानक हुई घटना से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी की नजरें उसी तरफ टिक गईं। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हालात को नियंत्रित करने में जुट गए।
UTTARAKHAND ASSEMBLY SPECIAL SESSION में किसानों के बकाये का उठाया मुद्दा
झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाती ने साफ तौर पर कहा कि उनका मकसद सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना नहीं था, बल्कि किसानों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का करीब 110 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार इस मुद्दे को उठाया गया, मांग की गई, लेकिन अब तक किसानों को उनका भुगतान नहीं मिल पाया है।
इसकी वजह से गन्ना किसानों की आर्थिक हालत लगातार कमजोर होती जा रही है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि जब तक किसानों का पूरा बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक उनका संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा और किसानों के हक की लड़ाई रुकने वाली नहीं है।

विधानसभा गेट के बाहर गन्ना फैल जाने की वजह से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया, फिर ट्रॉली को वहां से हटाया गया और सड़क को साफ कराकर यातायात को सामान्य किया गया।
UTTARAKHAND ASSEMBLY SPECIAL SESSION में महिला आरक्षण पर चर्चा
विधानसभा के अंदर UTTARAKHAND ASSEMBLY SPECIAL SESSION के दौरान महिला आरक्षण यानी नारी सम्मान और लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी तथा अधिकारों को लेकर चर्चा चल रही थी।
कांग्रेस की ओर से संकल्प प्रस्ताव रखा गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा सीटों पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और इसे अस्वीकार कर दिया।
READ MORE:
- TOTAGHATI के पास दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, घायल युवक मिला, युवती लापता
- उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैण में 9 मार्च से, 11 मार्च को होगा बजट पेश
- गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का अगला बजट सत्र, सीएम धामी ने लगाई मुहर
सीएम धामी ने विपक्ष पर बोला हमला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UTTARAKHAND ASSEMBLY SPECIAL SESSION के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वाले विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि परिसीमन को लेकर किसी भी राज्य के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा और इस बात को केंद्रीय गृहमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। सीएम धामी ने कहा कि यदि सीटों की संख्या बढ़ती है तो उसका लाभ हर राज्य को मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध किया।
वहीं विपक्ष ने भी UTTARAKHAND ASSEMBLY SPECIAL SESSION में महिलाओं के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई। विपक्ष का कहना था कि सरकार महिलाओं से जुड़े वास्तविक और जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जबकि जरूरी सवालों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

