यूपी पुलिस विभाग में होंगी बंपर भर्तियां, 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी

0
265
YOGI

लखनऊ, ब्यूरो :  सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार ने पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।  ऐसे में अब जल्द ही प्रदेश के युवाओं के लिए यूपी पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां होंगी। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे।   इसके अलावा बैठक में कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई है।

 

बता दें कि अब एक जिले में तीन साल और एक मंडल में 7 साल पूरे करने वाले समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ समूह के सभी कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए सरकार ने तबदला नीति 2022 को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत हर साल करीब 20% कर्मचारियों का तबादला होता है। इस साल कम से कम 2 लाख कर्मचारियों का रूटीन में तबादला हो सकता है। वहीं यूपी पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां होने वाली है, क्योंकि 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दी है। ये भी पढ़े-क्यों मोदी सरकार लेकर आई ‘अग्निपथ योजना’ ? 4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे युवा…

पैगंबर विवाद पर संदेश- कई वेबसाइट की गई हैक, लिखा जब तक मुस्लिमों से माफी नहीं मांगोगे तब तक हम शांत नहीं रहेंगे…

कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

  • कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि पीलीभीत बाघ संरक्षण फाउंडेशन का स्वरूप बदलकर इसका गठन समिति के रूप में किया जाएगा।
  • सरकार ने उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल उद्योग नीति 2018 में भी संशोधन किया है। इकाइयों में सब्सिडी, कौशल विकास और स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाएगी और नोएडा में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना होगी।
  • बीहड़ बंजर और जलभराव वाले इलाकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 74 जिलों में कृषक मजदूरों को लाभार्थी बनाया जाएगा। लघु एवं सीमांत किसानों और जनजाति किसानों को जमीन आवंटन की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक द्वारा अगले एक साल तक स्वयं के निजी संसाधनों के लिए ऋण दिया जाएगा। यह राशि पहले 500 करोड़ थी