यूपी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 4 नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

0
4
UP Cabinet Expansion
UP Cabinet Expansion

DEVBHOOMI NEWS DESK: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में बीते मंगलवार को योगी सरकार में पहला कैबिनेट विस्तार (UP Cabinet Expansion) किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली कैबिनेट के नए मंत्रियों में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर समेत चार विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। नए मंत्रियों में दो भाजपा और दो सहयोगी दलों के नेता हैं। भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान और साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सहयोगी दल रालोद से अनिल कुमार को भी मंत्री बनाया गया है। राजभवन के गांधी हाल में सीएम योगी की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

UP Cabinet Expansion
UP Cabinet Expansion

UP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल में 4 पद खाली

योगी मंत्रिमंडल में चार नए मंत्री शामिल होने के बाद मंत्रिमंडल में 56 सदस्य हो गए हैं। लेकिन मंत्रिमंडल में अभी भी चार पद खाली है। विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या के 15 फीसदी मंत्री बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा में सदस्यों की संख्या 403 है। इस हिसाब से 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 25 मार्च 2022  को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित 53 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

ये भी पढिए-

CM DHAMI IN UTTARKASHI
CM DHAMI IN UTTARKASHI

सीएम धामी ने की पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज