HomeLatest Newsबजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को पेश होगा...

बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

UNION BUDGET 2025: संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद के एनेक्सी भवन में सुबह 11:30 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे और इसमें सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सरकार इस बैठक में आगामी केंद्रीय बजट पर चर्चा करेगी और सभी दलों से संसद सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील करेगी। बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। उनके अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में संक्षिप्त बैठक होगी।

UNION BUDGET 2025
UNION BUDGET 2025

1 फरवरी को पेश होगा UNION BUDGET 2025

संसद में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा और निर्मला सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा। बजट पेश होने के बाद 3 फरवरी से लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान विभिन्न दल सरकार की नीतियों और बजट से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। यह बहस 3, 4 और 6 फरवरी को होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को राज्यसभा में जवाब देंगे।

UNION BUDGET 2025
UNION BUDGET 2025

दो चरणों में होगा बजट सत्र

बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 9 बैठकें होंगी। इसके बाद संसद स्थगित हो जाएगी और फिर 10 मार्च को दोबारा शुरू होगी। दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी नेताओं से अपील की है कि वे संसद सत्र के दौरान सहयोग करें ताकि सदन में सुचारू रूप से चर्चा हो सके।  बजट से एक दिन पहले, 31 जनवरी को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी। यह दस्तावेज भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और भविष्य के आर्थिक लक्ष्यों को रेखांकित करता है।

ये भी पढिए-

ITBP CORRUPTION SCAM
ITBP CORRUPTION SCAM

आईटीबीपी में करोड़ों का घोटाला, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular