Breaking नैनीताल से लौट रहे टैंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल, 10 महिलाएं थी सवार; मची-चीख पुकार

0
257

हल्द्वानी, ब्यूरो। नैनीताल से दिल्ली जा रही महाराष्ट्र की 10 महिला पर्यटकों के टैंपो ट्रैवल के नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। ब्रेक फेल होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सभी दस महिला पर्यटक गंभीर घायल बताई जा रही हैं। पुलिस और 108 सेवा को जानकारी मिलने के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक कोई भी यात्री हताहत नहीं हुई है। हालांकि दो गंभीर घायल महिला पर्यटकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

accident tampo t

मिली जानकारी के अनुसार ये महिला यात्री नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और नैनीताल घूमने आई थी। वापस दिल्ली लौटना था और वहां से आगे की फ्लाइट या ट्रेन से इन्हें जाना था। नैनीताल कालाढूंगी रोड पर जैसे ही टैंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल हुए हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। जानकारी के  अनुसार नागपुर की पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली को लौट रहा था। इस दौरान नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में 10 महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।