HomeLatest Newsटिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कार्यों...

टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

TEHRI LAKE: उत्तराखंड की खूबसूरत टिहरी झील को पूरी दुनिया के नक्शे पर चमकाने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में एक बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं कि टिहरी झील और इसके आसपास के इलाकों को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ यानी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए ठोस योजना तैयार की जाए। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले एक मास्टर प्लान बनाना जरूरी है, ताकि सारा विकास व्यवस्थित तरीके से और अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो।

TEHRI LAKE
TEHRI LAKE

भारत सरकार को भेजी जाएगी पूरी प्लानिंग

मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को आदेश दिया है कि टिहरी झील को बेहतर बनाने और पर्यावरण का ख्याल रखते हुए जो भी योजनाएं हैं, उन्हें केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे इलाके का मास्टर प्लान बनाने के लिए किसी अनुभवी एक्सपर्ट या कंसल्टेंट की मदद ली जाए। सरकार का मकसद टिहरी झील को ऐसा बनाना है जहाँ दुनिया भर के सैलानी आएं और उन्हें प्रकृति के बीच आधुनिक सुख-सुविधाएं मिल सकें।

TEHRI LAKE
TEHRI LAKE

TEHRI LAKE के आस पास रिंग रोड, हेलीपैड और सी-प्लेन पर रहेगा खास फोकस

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील के चारों तरफ रिंग रोड बनाने पर खास जोर दिया जा रहा है। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को इस काम में तेजी लाने को कहा है क्योंकि सड़क बनने से बाकी सुविधाओं को विकसित करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, रिंग रोड पर कम से कम दो हेलीपैड बनाने और झील में सी-प्लेन चलाने की योजना को भी जल्द से जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए गए हैं। हेलीपैड और सी-प्लेन की सुविधा होने से विदेशी और खास मेहमान सीधे और आसानी से टिहरी पहुंच सकेंगे।

TEHRI LAKE
TEHRI LAKE

ऋषिकेश और चम्पावत का भी होगा कायाकल्प

सिर्फ टिहरी ही नहीं, सरकार ऋषिकेश के मुनि की रेती और चम्पावत के लोहाघाट को भी पर्यटन के लिहाज से संवारने की तैयारी में है। मुख्य सचिव ने इन दोनों जगहों के विकास के लिए भी जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इन सभी योजनाओं को एक साथ जोड़कर भारत सरकार को भेजा जाएगा ताकि विकास कार्यों के लिए जरूरी पैसा और तकनीकी मदद मिल सके। इस बैठक में सचिव दिलीप जावलकर और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND CONGRESS
UTTARAKHAND CONGRESS

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, देहरादून की सड़कों पर उतरे दिग्गज नेता

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular